( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Scorpio- vrishchik Rashifal 2026

Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

राशिफल 2026 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। साल का पहला हिस्सा कमज़ोर और दूसरा हिस्सा अच्छा रहेगा। हालांकि, नवंबर और दिसंबर के महीनों में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। करियर के क्षेत्र के आपको कुछ कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता हैं, लेकिन आप अपने अनुभव के आधार पर तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन के अनुसार काम करने की स्थिति में सार्थक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए साल का दूसरा हिस्सा अच्छा कहा जाएगा। भूमि, भवन और वाहन लेने के इच्छुक जातकों को इस राह में कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आपको रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना होगा, परंतु साल का दूसरा हिस्सा काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुख-शांति से भरा रहेगा। बात करें स्वास्थ्य की तो, इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपकी सेहत नाज़ुक रह सकती है। 

वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य

वृश्चिक राशिफल 2026 कहता है कि वर्ष 2026 वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, आपको इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सावधान रहना होगा। साथ ही, अपने खानपान का ध्यान रखना होगा और उचित जीवनशैली अपनानी होगी, तब ही आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख पाएंगे। हालांकि, चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन फिर भी आप सतर्क रहें। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति देखें तो, शनि महाराज पूरे वर्ष आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और इस भाव में शनि ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में, शनि देव आपको पेट से जुड़े रोग देने का काम शनि ग्रह कर सकते हैं। वहीं, राहु देव 05 दिसंबर 2026 तक आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, साल के ज्यादातर समय राहु की चौथे भाव में उपस्थिति आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं कही जा सकती है। ऐसे में, यह आपको हृदय, सीने या फेफड़ों से संबंधित समस्याएं दे सकते हैं या फिर मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि – शिक्षा

वृश्चिक राशिफल 2026 के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से वर्ष 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए औसत रहेगा। हालांकि, आपको मिलने वाले परिणाम कभी-कभी कमज़ोर रह सकते हैं क्योंकि इस साल आपका स्वास्थ्य नाज़ुक रहने की आशंका है। ऐसे में, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी शिक्षा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। लेकिन, आपकी सेहत ठीकठाक रहने पर आप पढ़ाई में औसत नतीजे प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि चतुर्थ भाव में राहु महाराज की उपस्थिति शिक्षा में ध्यान केंद्रित करने में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। वहीं, पंचम भाव में शनि ग्रह मौजूद होंगे और ऐसे में, आपको पढ़ाई में मित्रों और साथियों का कोई ख़ास सहयोग नहीं मिलने की संभावना है। इस दौरान आप अपनी बुद्धि के दम पर या तो पढ़ाई में आगे निकल जाएंगे या फिर आपको सब्जेक्ट पर अपनी पकड़ बनाने में थोड़ा समय लग सकता है जिसके चलते आप पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं।

हालांकि, साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक उच्च शिक्षा के कारक ग्रह आपके आठवें भाव में रहेंगे और ऐसे में, यह अवधि शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अच्छी रहेगी। वहीं, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति अनुकूल स्थिति में होंगे जो कि वृश्चिक राशि के सभी छात्रों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इसी क्रम में, 31 अक्टूबर के बाद का समय पेशेवर शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों के लिए उत्तम रहेगा। इस वर्ष बुध देव भी ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेंगे यानी कि बुध आपको शिक्षा के मामले में बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि – व्यवसाय

वृश्चिक राशिफल 2026 के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि, व्यापार में प्राप्त होने वाले परिणाम बेहतर भी हो सकते हैं, परंतु इसके लिए आपकी निर्णय क्षमता का मज़बूत होना आवश्यक होगा क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि इस वर्ष आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, आप सही निर्णय लेने में समस्या का अनुभव कर सकते हैं जिसके चलते आप कभी-कभार आप सही समय पर अवसर का फायदा उठाने से चूक सकते हैं। साथ ही, आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से भी हो सकती है जो परामर्श के क्षेत्र में नए-नए हों, लेकिन आपको ऐसा ज्ञान दे सकते हैं जो आपको फायदेमंद लग सकता है, परंतु लाभ करवाने में पीछे रह सकता है।

ऐसे में, आपको केवल उन्हीं लोगों से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है जिन्हें आपकी समस्या से जुड़े क्षेत्र की अच्छी से जानकारी हो। साथ ही, उन्हें संबंधित क्षेत्र में काफी लंबे समय का अनुभव हो। अगर आप किसी वरिष्ठ या बुजुर्ग व्यक्ति से राय लेंगे, जो उस मामले का जानकार भी हो, तो आप जोख़िम लेने से बच सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, यह साल व्यापार के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, गुरु ग्रह की स्थिति व्यापार के क्षेत्र में आपको काफ़ी हद तक आपके पक्ष में रह सकती है जिससे आप परिस्थितियों को संभाल सकेंगे।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

वृश्चिक राशि- आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 औसत या औसत से बेहतर रह सकता है। जैसे कि हम जानते हैं कि कार्यक्षेत्र और अर्थव्यवस्था का आपस में गहरा संबंध है और आपके रोज़गार या नौकरी के अनुसार ही आपकी आर्थिक स्थिति होती है। इन दोनों ही क्षेत्रों के लिए साल मिलाजुला रहेगा और ऐसे में, आपकी आय मध्यम रह सकती है। लेकिन धन के कारक और धन भाव के स्वामी गुरु ग्रह की बात करें, तो यह साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक आपके आठवें भाव में रहेंगे जो कि अशुभ स्थिति मानी जाती है, परन्तु इनकी दृष्टि धन भाव पर भी होगी। इसे एक अनुकूल स्थिति कहा जाएगा।

इस प्रकार, बृहस्पति देव आपको औसत परिणाम देंगे। वहीं, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह आपके भाग्य भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर सकते हैं। इसके बाद, जब गुरु ग्रह 31 अक्टूबर के बाद कर्म भाव पर अपनी दृष्टि डालेंगे, तब भी आपका आर्थिक जीवन औसत रह सकता है। कुल मिलाकर, इस साल बृहस्पति देव आपके लिए काफ़ी हद अनुकूलो रहेंगे।

वृश्चिक राशि – वैवाहिक जीवन

वृश्चिक राशिफल 2026 के अनुसार, वृश्चिक राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 ठीक-ठाक रहेगा। हो सकता है कि इस वर्ष आपको विवाह के प्रस्ताव मिले, लेकिन आसानी से बात न बने। विशेष रूप से साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक मनमुताबिक रिश्ते आपको न मिले। लेकिन, 02 जून से 31 अक्टूबर के दौरान आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं जिन्हें आप सगाई या फिर विवाह में बदल कर सकते हैं। \

बता दें कि 31 अक्टूबर से लेकर साल के शेष समय में परिणाम औसत रह सकते हैं क्योंकि इस दौरान सप्तम या पंचम भाव से बृहस्पति का कोई संबंध नहीं होगा। हालांकि, दूसरे भाव से होगा जो परिवार की वृद्धि दर्शाता है। ऐसे में, आप विवाह की उम्मीद रख सकते हैं। सारा शब्दों में कहें तो, विवाह से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने के लिए जनवरी से लेकर 2 जून तक का समय थोड़ा कमज़ोर रहेगा। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि काफी अच्छी और इसके बाद की कमज़ोर रह सकती है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा, तब ही आपको बेहतर रिश्ता मिल सकेगा।

वृश्चिक राशि – लव लाइफ़

वृश्चिक राशिफल 2026 बता रहा है कि वृश्चिक राशि वालों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में सकारात्मक रहेगा, विशेषकर कुछ ख़ास परिस्थितियों में शुभ रह सकता है। लेकिन, प्रेम जीवन में रिश्ते को लेकर जरा सी लापरवाही परिणामों को कमज़ोर कर सकती है। बता दें कि पंचम भाव में शनि देव पूरे वर्ष रहेंगे जो संकेत कर रहे हैं कि सच्चा प्रेम करने वाले लोगों की शनि देव सहायता करेंगे। वहीं, जो लोग रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं हैं, उनके रिश्ते में शनि ग्रह समस्या पैदा करके टूटने की कगार पर ले सकते हैं। हालांकि, पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति देव की स्थिति साल 2026 में 5-6 महीने अनुकूल रहेगी। यह 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में उच्च अवस्था में भाग्य भाव में रहेंगे।

बता दें कि भाग्य भाव पांचवें से पांचवें भाव होता है। ज्योतिष के एक सूत्र “भावात भावम” के अनुसार भाग्य भाव भी प्रेम संबंधों को दर्शाता है। इसके फलस्वरूप, 02 जून से 31 अक्टूबर तक का समय प्रेम जीवन में उत्पन्न समस्याओं को दूर करने का काम करेगा। बस ध्यान रखें कि आपका प्रेम सच्चा हो, अन्यथा पंचम भाव में बैठे शनि रिश्ते को तोड़ सकते हैं और उस समय गुरु देव भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। वहीं, 31 अक्टूबर के बाद नौकरी में व्यस्त होने या अन्य कारणों से साथी के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल होगा। दूसरी तरफ, साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक आपको प्रेम जीवन में सावधानी बरतनी होगी। इस प्रकार, इस पूरे वर्ष में ही आपको प्रेम संबंधों को प्यार से संभालना होगा।

साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

  • शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करें।
  • शनिवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
  • साल के पहले हिस्से में गुरुवार के दिन मंदिर में घी और कपूर का दान करें।

घर में धन वृद्धि यंत्र बर्नर का उपयोग करें। साथ ही, अपने काम की मेज़ पर और घर में पाइराइट स्टोन रखें। पाइराइट आत्मविश्वास बढ़ाने, धन आकर्षित करने और नकारात्मकता से सुरक्षा के लिए उपयोगी माना जाता है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)