Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए साल 2026 सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। यह अवधि कुछ क्षेत्रों में समस्याएं लेकर आ सकती हैं जबकि कुछ क्षेत्रों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार को लेकर की गई भागदौड़ आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी। इस साल आपकी आय का प्रवाह सुगम बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।
भूमि, भवन और वाहन खरीदने का मन बना रहे जातकों को थोड़ी मेहनत के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत के अनुरूप उपलब्धियां मिल सकेंगी। प्रेम जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मर्यादा बनाकर चलने की स्थिति में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। साल का दूसरा हिस्सा प्रेम, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में गलतफहमियों से बचेंगे, तो परेशानियों से दूर रह सकेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से, अपना खानपान संतुलित रखने पर आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मकर राशि – स्वास्थ्य
मकर राशिफल 2026 कहता है कि मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य वर्ष 2026 में अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आपके लग्न या राशि के स्वामी शनि देव पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहने वाले हैं। बता दें कि तीसरे भाव में शनि की मौजूदगी को शुभ माना जाता है और ऐसे में, यह स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी कही जाएगी। बता दें कि बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक आपके छठे भाव में रहेंगे जो कि एक कमज़ोर बिंदु है। ऐसे में, अगर आपको पेट या कमर से जुड़ी समस्या पहले से रही है, तो आपको सतर्क रहना होगा। हालांकि, 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुर देव आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसके फलस्वरूप, यह स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपकी सहायता करेंगे और कोई बड़ी समस्या आएगी भी तो वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।
वहीं, 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह की स्थिति पुनः कमज़ोर हो जाएगी। दूसरी तरफ, 05 दिसंबर के बाद राहु देव आपके पहले भाव में प्रवेश कर जाएंगे, इसलिए इस दौरान आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 के अधिकांश महीने स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक नहीं कहे जाएंगे, बल्कि जून से अक्टूबर तक की अवधि आपके लिए शानदार रहेगी। इससे पहले का समय औसत रहेगा और दो महीने थोड़े कमज़ोर रह सकती हैं। ऐसे में, मुख, पेट, कमर या जननांगों से जुड़े रोगों की शिकायत रह सकती है, इसलिए आपको सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
मकर राशि – शिक्षा
मकर राशिफल 2026 कहता है कि शिक्षा की दृष्टि से मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2026 औसत रहेगा। बता दें कि चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल आपको मध्यम फल दे सकते हैं। लेकिन, पंचम भाव के स्वामी शुक्र काफ़ी हद तक आपके पक्ष में रह सकते हैं और पंचम भाव पर शनि की तीसरी दृष्टि होने से कभी-कभी आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में, आपका ध्यान पढ़ाई की बजाय दूसरी चीजों पर हो सकता है। वहीं, प्राथमिक शिक्षा के कारक ग्रह बुध देव आपको औसत से थोड़े बेहतर और बृहस्पति महाराज मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक गुरु ग्रह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला दे सकते हैं जबकि अन्य मामलों में मध्यम फल की प्राप्ति की संभावना है।
मकर राशिफल 2026 के अनुसार, 02 जून से 31 अक्टूबर तक की अवधि शिक्षा के लिए शानदार कही जाएगी। वहीं, 31 अक्टूबर के बाद का समय रिसर्च के छात्रों के लिए अच्छा रहेगा जबकि अन्य छात्रों को औसत या औसत से थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, 05 दिसंबर 2026 के बाद आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती है, जिसके चलते आपका प्रदर्शन शिक्षा में कमज़ोर रह सकता है। कुल मिलाकर, शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 आपको औसत फल प्रदान कर सकता है।
मकर राशि – व्यवसाय
मकर राशिफल 2026 बता रहा है कि मकर राशि के जातकों का व्यापार वर्ष 2026 में मिलाजुला रहेगा। कर्म भाव पर लंबे समय तक किसी बड़े ग्रह की नकारात्मकता न होने के चलते आप अपनी मेहनत के अनुसार शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, यह वर्ष व्यापार के लिए कमज़ोर नहीं कहा जाएगा, लेकिन आपको काफ़ी हद तक शुभ फल मिल सकते हैं। बता दें कि दशम भाव के स्वामी शुक्र देव अधिकांश समय आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही, शनि देव की स्थिति आपके लिए सकारात्मक रहेगी जबकि गुरु ग्रह की स्थिति जनवरी से 02 जून तक कमज़ोर और 2 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में मज़बूत रहेगी। ऐसे में, आप व्यापार में सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस अवधि में आप व्यापार में कुछ नया करने का सोच सकते हैं या फिर व्यापार में नई पार्टनरशिप में आकर किसी नई योजना पर काम करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, 31 अक्टूबर के बाद व्यापार में आपको संभलकर चलना होगा। वहीं, राहु-केतु की स्थिति इस बात का संकेत कर रही हैं कि धन से जुड़े मामलों में कोई जोख़िम उठाने से बचें। बता दें कि आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन सतर्कता भी बरतनी होगी। मकर राशिफल 2026 कहता है कि व्यापार की दृष्टि से साल 2026 औसत से बेहतर या काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है।
Will Your Destiny Change in 2026?
Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!
Chat Nowमकर राशि – आर्थिक जीवन
मकर राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला रहेगा। हालांकि, आपके लिए समय कभी-कभी कमज़ोर भी रह सकता है। आय की दृष्टि से इस साल को अच्छा कहा जाएगा। वहीं, आपके लाभ भाव के स्वामी मिलेजुले फल प्रदान कर सकते हैं, परंतु गुरु ग्रह की स्थिति आपके लिए काफ़ी हद तक शुभ रहेगी जो कि एक अनुकूल बिंदु है। लेकिन, संभव है कि इस साल आप ज्यादा बचत न कर पाएं।
विशेषकर साल की शुरुआत से लेकर 05 दिसंबर तक राहु आपके दूसरे भाव में रहेंगे और इसे बचत की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। इसके फलस्वरूप, आपके सामने बेकार के खर्चे आ सकते हैं और ऐसे में, आपको किसी भी तरह का जोख़िम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको किसी नए विषय की जानकारी नहीं है, तो ऐसे क्षेत्र में निवेश करने से आपको बचना होगा, अन्यथा आपकी जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है। मकर राशिफल 2026 कहता है कि आय के लिए वर्ष 2026 ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन बचत के लिए कमज़ोर कहा जाएगा।
मकर राशि – वैवाहिक जीवन
मकर राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि के विवाह योग्य जातकों को वर्ष 2026 मिलाजुला रहेगा। भले ही साल का पूरा समय विवाह के लिए ज्यादा मददगार न रहा हो, लेकिन 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति उच्च राशि में आपके सप्तम भाव में बैठे होंगे। इस स्थिति को विवाह के लिए शुभ माना जाएगा। हालांकि, सगाई और विवाह के बीच ज्यादा लंबा अंतर न रखें क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होगी। ऐसे में, यह सगाई के बाद रिश्ते में समस्या दे सकती है और सगाई टूट भी सकती है।
अगर आप पहले ही जाँच-पड़ताल करके सगाई के बाद तुरंत विवाह कर लेंगे, तो आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक विवाह करवाने में कोई विशेष भूमिका नहीं निभाएगा। लेकिन, 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच का समय काफ़ी अच्छा रहेगा। इस दौरान विवाह इत्यादि संपन्न हो सकता है जबकि 31 अक्टूबर के बाद की अवधि विवाह के लिए कमज़ोर रहेगी।
मकर राशि – लव लाइफ़
मकर राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए वर्ष 2026 औसत से बेहतर रहेगा। लेकिन, प्रेम सच्चा होना चाहिए क्योंकि प्रेम में दिखावा होने पर शनि देव की तीसरी दृष्टि रिश्ते को कमज़ोर कर सकती है या फिर रिश्ता टूट भी सकता है। बता दें कि शनि देव सच्ची और अच्छी चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, इसलिए प्रेम सच्चा होने पर आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जो लोग टाइम पास कर रहे हैं, शनि देव उनकी चिंताएं बढ़ा सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी शुक्र देव साल के अधिकांश समय आपको अनुकूल परिणाम देंगे जो कि प्रेम के कारक ग्रह हैं। ऐसे में, आपको दोनों तरफ से प्रेम जीवन में शुभ फल प्राप्त होंगे।
वहीं, बृहस्पति देव भले ही इस पूरे वर्ष ज्यादा मज़बूत स्थिति में नहीं होंगे। लेकिन, 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच यह प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखेंगे। ऐसे में, अधिकांश ग्रह प्रेम के समर्थन में होंगे या फिर औसत परिणाम प्रदान करेंगे, लेकिन कोई ग्रह विरोध नहीं करेगा। शनि देव के आशीर्वाद से आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा। इसके परिणामस्वरूप, आप अपने जीवन का आनंद ले सकेंगे। जिनका प्रेम में सच्चाई का अभाव होगा, उनके बीच बहस या मतभेद हो सकते हैं या फिर एक-दूसरे के प्रति समर्पण न होने की स्थिति में रिश्ता कमज़ोर हो सकता है। मकर राशिफल 2026 कहता है कि सच्चे प्रेम करने वाले इस वर्ष प्रेम संबंधों का आनंद उठा सकेंगे।
साल 2025 में मकर राशि वालों के लिए उपाय
- माता या माता तुल्य स्त्री की सेवा करें और उनके साथ संबंध मज़बूत बनाए रखें।
- प्रत्येक गुरुवार मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं।
- नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करें।
कम से कम 5 कैरेट का नीलम रत्न दाहिने हाथ की मध्य उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। साथ ही घर के वास्तु को बेहतर बनाने के लिए पश्चिम दिशा की दीवार पर बहते पानी की पेंटिंग लगाएं।











