( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Aquarius – Kumbha Rashifal 20256

Kumbha Rashifal 2026: कुम्भ राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। लेकिन, इस वर्ष बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहने के कारण आपका जीवन संतुलित रहेगा। हालांकि, अन्य ग्रहों की स्थिति को ज्यादा मददगार नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, अगर आप जीवन में सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे, तो कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में समर्पण के साथ काम करें, लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है। राशिफल 2026 के अनुसार, आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष थोड़ा कमज़ोर रहने की आशंका है। बता दें कि इस साल आपकी आय ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन आपको बचत करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वही, जो जातक भूमि, भवन या वाहन लेने के बारे में विचार कर रह हैं, उनके लिए यह अवधि थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। 

इस राशि के छात्रों के लिए समय सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा, विशेषकर मन लगाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को नया साल निराश नहीं करेगा। प्रेम जीवन के लिए साल का पहला हिस्सा अच्छा रहने की संभावना है जबकि दूसरा हिस्सा थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। विवाह और वैवाहिक जीवन दोनों के लिए वर्ष 2026 का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा साबित होगा। लेकिन, आपको आपसी गलतफहमियों से बचना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए समय कमज़ोर होने के कारण थोड़ी बहुत समस्या परिवार में बनी रह सकती है। इस वर्ष आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि – स्वास्थ्य

कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य वर्ष 2026 में थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। आपके लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शनि देव दूसरे भाव में विराजमान होंगे। आपके राशि स्वामी होने के बावजूद चंद्र कुंडली के अनुसार, शनि ग्रह की यह साढ़ेसाती की स्थिति मानी जाती है। ऐसे में, यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कमज़ोर कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे भाव में शनि महाराज की उपस्थिति आपके खानपान को अनियंत्रित कर सकती है। सरल शब्दों में कहें तो, आप तला-भुना या सूखी वस्तुओं का सेवन कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप, आपका स्वास्थ्य कभी-कभी नाज़ुक रह सकता है।

वहीं, राहु देव इस वर्ष 05 दिसंबर तक आपके लग्न भाव में ही रहने वाले हैं और इसे भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा। ऐसे में, राहु देव भी आपके खानपान की आदतों को ख़राब कर सकते हैं। बात करें बृहस्पति देव की, तो गुरु ग्रह साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक आपके पंचम भाव में उपस्थित होंगे और इस भाव में बैठकर अपनी नवम दृष्टि से आपके पहले भाव को देखेंगे। यह आपके जीवन में उत्पन्न इन नकारात्मकताओं को शांत करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में गुरु ग्रह दुर्बल अवस्था में होने के कारण स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपकी सहायता नहीं कर पाएंगे। इसके बाद, 31 अक्टूबर के बाद गुरु देव आपको बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में शनि, राहु और केतु की स्थिति आपके कमज़ोर स्वास्थ्य की तरफ संकेत कर रही है।

कुम्भ राशि – शिक्षा

कुंभ राशिफल 2026 कहता है कि कुंभ राशि वालों की शिक्षा के लिए वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। लेकिन, इसके लिए आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना जरूरी होगा। क्योंकि आपकी सेहत इस साल नाज़ुक रहने की आशंका है। हालांकि, कुंडली में दशाएं अनुकूल होने पर अगर आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, तो शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। बता दें कि इन जातकों पर राहु-केतु का प्रभाव होने की वजह से आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है या फिर भ्रमित रह सकता है। वहीं, एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने की स्थिति में आप न सिर्फ़ अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, बल्कि शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन भी कर सकेंगे।

बात करें बृहस्पति ग्रह की, तो इस साल की शुरुआत से ही शिक्षा के क्षेत्र में गुरु ग्रह आपकी सहायता करना चाहेंगे। बता दें कि जनवरी से लेकर 02 जून 2026 तक बृहस्पति देव आपके पंचम भाव में उपस्थित रहेंगे और अपनी नवम दृष्टि से प्रथम भाव को देखेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, गुरु ग्रह की दृष्टि आपके पंचम भाव, नवम भाव, लाभ भाव और प्रथम भाव पर होगी। कुंभ राशिफल 2026 बता रहा है कि कुंडली के यह सभी भाव शिक्षा में सहायता करने वाले भाव माने जाते हैं, इसलिए उच्च शिक्षा के कारक ग्रह बृहस्पति देव का आपके पक्ष में होना शिक्षा के संबंध में सकारात्मक कहा जाएगा। वहीं, प्राथमिक शिक्षा के कारक ग्रह बुध देव भी आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर, बृहस्पति देव और बुध ग्रह इन दोनों की कृपा इस साल आपको मिल जाएगी जिसके चलते आप शिक्षा में सफलता पाने में सक्षम होंगे।

कुम्भ राशि – व्यवसाय

कुंभ राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि व्यापार की दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 औसत रहेगा। जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि आपके दशम भाव के स्वामी मंगल कुछ विशेष भावों में ही अच्छे परिणाम देते हैं। ऐसे में, मंगल देव और सप्तमेश सूर्य भी मध्यम रूप से आपका सहयोग करेंगे। वहीं, बुध ग्रह थोड़े बहुत अनुकूल फल दे सकते हैं। बता दें कि सप्तम भाव में राहु-केतु का प्रभाव नकारात्मक फल देने वाला माना गया है। ऐसे में, इस अवधि में व्यापार को लेकर किसी भी तरह का जोख़िम उठाने से बचें।

हालांकि, इस साल आपकी इच्छा व्यापार के क्षेत्र में कोई नया प्रयोग करने की हो सकती है, परंतु राहु-केतु के अशुभ प्रभाव की वजह से आपको इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप जोख़िम नहीं लेंगे और जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने देंगे, तो आपके कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा, अन्यथा आपको व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 में आप जोख़िम न लेते हुए व्यापार को अच्छे से चलाने में सक्षम होंगे।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

कुंभ राशि- आर्थिक जीवन

कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों का आर्थिक जीवन वर्ष 2026 में मिलाजुला रहेगा। बता दें कि आपके लाभ भाव के स्वामी गुरु ग्रह साल के ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेंगे क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक गुरु ग्रह आपके पंचम भाव में बैठकर लाभ भाव को देखेंगे। ऐसे में, यह आपको अच्छा लाभ करवाना चाहेंगे। सरल शब्दों में, अगर आपका व्यापार और नौकरी सही तरह से आगे बढ़ेगा, तो आपको अच्छा लाभ मिलता रहेगा और कोई बड़ी समस्या भी नहीं आएगी। लेकिन, दूसरे भाव में उपस्थित शनि देव आपको धन की बचत करने में समस्याएं दे सकते हैं या फिर जमा किए हुए धन को खर्च करवा सकते हैं।

बता दें कि बृहस्पति देव 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में आपका सहयोग करेंगे। हालांकि, छठे भाव में गुरु देव के गोचर को शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन, इनकी नवम दृष्टि आपके धन भाव पर होगी जो बेकार के खर्चों को रोकने का काम करेगी। हालांकि, फिर भी आपको आय में वृद्धि के प्रयास करते रहना होगा। इसके पश्चात, 31 अक्टूबर 2026 के बाद गुरु देव आपके लाभ भाव को दोबारा देखेंगे और इसके फलस्वरूप, आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ दिलाना चाहेंगे। कुल मिलाकर, लाभ की दृष्टि से साल 2026 अनुकूल और बचत के नज़रिये से कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, यह वर्ष आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला कहा जाएगा।

कुम्भ राशि – लव लाइफ़

कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में अनुकूल रहेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी बुध का गोचर पूरे वर्ष आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम देगा। वहीं, शुक्र की स्थिति आपको शुभ फल प्रदान करेगा जबकि राहु की स्थिति आपके और साथी के बीच संदेह पैदा कर सकती है। ऐसे में, आपका रिश्ता कमज़ोर पड़ सकता है। बता दें कि प्रेम जीवन में बृहस्पति देव आपका सहयोग करेंगे क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक गुरु ग्रह आपके पंचम भाव में रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह आपके प्रेम जीवन को प्रेमपूर्ण बनाना चाहेंगे। हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव का सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। ऐसे में, आपको रिश्ते को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

इसके बाद, 31 अक्टूबर से बृहस्पति देव आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे जो विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की सहायता करेंगे। कुल मिलाकर, इस वर्ष प्रेम जीवन आपका सामान्य रहेगा, परंतु थोड़ी बहुत सावधानी बरतनी होगी। कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, इन जातकों को रिश्ते में आपसी संदेह से बचना होगा और एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से वफादार रहना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको प्रेम जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।

कुम्भ राशि – वैवाहिक जीवन

कुंभ राशिफल 2026 के अनुसार, कुंभ राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 मददगार साबित होगा। साल की शुरुआत यानी जनवरी से शुभ कार्यों के कारक ग्रह बृहस्पति देव आपके पंचम भाव में रहेंगे जो सगाई और विवाह की बातों को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। इस अवधि में आपके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है या फिर सगाई हो सकती है। घर-परिवार का कोई बड़ा बुजुर्ग आपका विवाह करवाने में सहायता करेगा।

बता दें कि विवाह के योग सिर्फ़ साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक रहेंगे और इसके बाद. 02 जून से 31 अक्टूबर तक का समय विवाह के लिए कमज़ोर रह सकता है। संभव है कि इस अवधि में गुरु ग्रह का विवाह के संबंध में आपको साथ न मिले। लेकिन, 31 अक्टूबर के बाद की अवधि शादी-विवाह के लिए अच्छी कही जाएगी। ऐसे में, अब आपके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सरल शब्दों में कहें तो, कुंडली में दशाएं अनुकूल होने पर वर्ष 2026 में आपके विवाह की संभावनाएं प्रबल होंगी।

साल 2026 में कुम्भ राशि वालों के लिए उपाय

  • गले में चांदी धारण करें।
  • माथे पर नियमित रूप से दूध का तिलक लगाएं।
  • साधु संत और गुरुजनों की सेवा करें।

दाहिने हाथ की कलाई में ऐमेथिस्ट स्टोन का ब्रेसलेट पहनें और घर व कार्यस्थल पर शनि यंत्र स्थापित करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव, शनि साढ़ेसाती और शनि महादशा के प्रभाव कम होते हैं। साथ ही, गरीबी, उदासी और जीवन के कष्टों में भी कमी आती है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)