( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Cancer – kark Rashifal 2026

Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें कर्क वार्षिक भविष्यफल 2026

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। अगर आप सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ेंगे, तो आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कार्यों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, सोच-समझकर काम करने की स्थिति में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। राशिफल 2026 के अनुसार, इस साल आपकी आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। यदि तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करेंगे, तो परिणाम संतोषप्रद प्राप्त हो सकेंगे। 

आपको प्रेम जीवन में रिश्ते को बेहद सावधानी से संभालना होगा, तभी आप रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में सफल हो सकेंगे। हालांकि, साल का दूसरा हिस्सा विवाह योग्य जातकों के साथ-साथ शादीशुदा जातकों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे। लेकिन, आपको किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचना होगा। साल 2026 में अपनी सेहत का ध्यान रखने पर आप एकदम फिट बने रहेंगे। 

कर्क राशि – स्वास्थ्य

कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए औसत से बेहतर रहेगा। साल के अधिकांश समय में आपके लग्न या राशि पर किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं रहेगा। लेकिन, 05 दिसंबर के बाद राहु-केतु का प्रभाव शुरू होगा। हालांकि, बृहस्पति महाराज का गोचर द्वादश भाव में होने के कारण बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं, ख़ासकर पेट या कमर के आसपास कोई समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, घुटने या जांघों से जुड़ी शिकायत भी हो सकती है। शनि देव की दृष्टि आपको कंधे, बाजू या सीने से संबंधित परेशानी भी दे सकती है। हालांकि, यह समस्याएं ज्यादा समय तक नहीं रहेंगी। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव आपके पहले भाव में रहेंगे और इनकी स्थिति काफ़ी हद तक आपके लिए मददगार बनेगी।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

सरल शब्दों में कहें तो, साल की शुरुआत से 2 जून 2026 तक कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन इसके बाद का समय काफ़ी अच्छा रहेगा। वहीं 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज की स्थिति मज़बूत होगी जो आपका पूरी तरह से सहयोग करेगी। दूसरी तरफ, शनि का गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, भाग्य भाव में बैठे होने के कारण शनि आपके विरोध में भी नहीं माने जाएंगे, फिर भी योग-व्यायाम करना आवश्यक होगा। इन जातकों को वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा।

कर्क राशि – शिक्षा

कर्क राशि वालों के लिए शिक्षा की दृष्टि से वर्ष 2026 औसत या औसत से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक उच्च शिक्षा के कारक ग्रह बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहेंगे। वैसे तो, गुरु ग्रह की इस स्थिति को अच्छा नहीं माना जाता है, विशेषकर शिक्षा के लिए। लेकिन, जन्म स्थान से दूर रहकर या फिर विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को गुरु ग्रह सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, 02 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 के बीच बृहस्पति का गोचर शिक्षा के लिए शुभ रहेगा। बता दें कि छठे भाव के स्वामी का उच्च का होना प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। ऐसे विद्यार्थी जो प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ पढ़ाई करेंगे, उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

बता दें कि भाग्य भाव पंचम से पंचम भाव होता है और इस भाव के स्वामी गुरु ग्रह उच्च होकर शिक्षा के मामले में आपकी मदद करेंगे। आपके गुरु, आपके टीचर और आपके वरिष्ठ पढ़ाई में आपकी सहायता करेंगे। वहीं, 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति का गोचर दूसरे भाव में होगा और यह बहुत अच्छी स्थिति मानी जाएगी। ऐसे में, आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। लेकिन, केतु का गोचर 05 दिसंबर 2026 को आपके दूसरे भाव में होगा जो आपके आसपास के माहौल को ख़राब करने का काम करेगा। विशेषकर ऐसे लोग जो परिवार के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं, उन्हें इस दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी एकांत जगह पर पढ़ाई करें।

कर्क राशि – व्यवसाय

कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि वालों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगा। लेकिन, फिर भी हालात पूरी तरह से आपके पक्ष में नज़र नहीं आ रहे हैं। इस प्रकार, वर्ष 2026 कर्क राशि के जातकों को व्यापार के मामले में औसत परिणाम दे सकता है। आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि भाग्य भाव में रहेंगे जो अड़चनों के बाद आपको आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता प्रदान करेंगे। साल की शुरुआत से लेकर 20 जनवरी 2026 तक शनि ग्रह बृहस्पति महाराज के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में, आपको इस दौरान अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वहीं, 20 जनवरी से 17 मई के बीच शनि ग्रह अपने ही नक्षत्र में रहेंगे। इस अवधि में आपको काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, मेहनत की तुलना में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। साथ ही, बड़े बुजुर्ग और अनुभवी लोगों का सहयोग भी ज्यादा न मिलने की आशंका है या फिर उनकी सलाह को आप नज़रअंदाज़ कर सकते हैं इसलिए यह अवधि थोड़ी नाज़ुक रह सकती है। दूसरी तरफ, 11 अप्रैल 2026 से लेकर 30 अप्रैल 2026 के बीच बुध ग्रह नीच अवस्था में आपके नवम भाव में शनि देव के साथ बैठे होंगे इसलिए इस समय कोई भी छोटा-बड़ा निवेश न करें। लेकिन जब 17 मई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच शनि ग्रह बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे, तब उस अवधि को व्यापार के लिए अच्छा कहा जाएगा। आप जरूरी निर्णय भी इस दौरान ले सकते हैं।

कर्क राशि – वैवाहिक जीवन

कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों और विवाह के कारक ग्रह बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक आपके लाभ भाव में रहेंगे। यहां से बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव और सप्तम भाव पर होगी। पंचम भाव पर गुरु ग्रह का प्रभाव प्रेम, सगाई और मित्रता के लिए शुभ माना गया है। ऐसे में, विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं और आपकी सगाई हो सकती है। वहीं, सप्तम भाव पर दृष्टि होने से विवाह के योग मजबूत होंगे अर्थात साल की शुरुआत से 02 जून 2026 तक का समय सगाई और विवाह दोनों कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा।

दूसरी तरफ, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 का समय शादी-विवाह के लिए कमज़ोर रह सकता है। इस दौरान विवाह और सगाई की बात आगे न बढ़ पाने की आशंका है, परंतु 31 अक्टूबर के बाद फिर से गुरु ग्रह सगाई-विवाह जैसे मामलों में शुभ फल देने लगेंगे। ऐसी ही स्थिति वैवाहिक जीवन में भी रहेगी। लेकिन दांपत्य जीवन में आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी क्योंकि साल 2026 की शुरुआत से लेकर 05 दिसंबर 2026 तक आपके सप्तम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव रहेगा। ऐसे में, यह वैवाहिक जीवन में परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। हालांकि, इन समस्याओं को नियंत्रित करने में बृहस्पति देव आपकी सहायता करेंगे।

कर्क राशि – आर्थिक जीवन

कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला रह सकता है। साल की शुरुआत में धन के कारक ग्रह बृहस्पति आपके लाभ भाव में रहेंगे जो सामान्य तौर पर एक अच्छी स्थिति मानी जाती है। इस वर्ष के शुरू से लेकर 02 जून 2026 तक बृहस्पति महाराज आर्थिक जीवन में आपकी सहायता करेंगे क्योंकि अष्टम भाव के स्वामी लाभ भाव में रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको अप्रत्याशित रूप से भी धन प्राप्त हो सकता है। अगर आपका धन कहीं रुका या फंसा हुआ है, तो अब वह आपको मिल सकता है। बीते दिनों में की गई मेहनत का फल उस समय नहीं मिल पाया था, तो इस समय आपको उसका फल मिल सकता है।

02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव का गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, गुरु ग्रह उच्च अवस्था में अष्टम भाव के स्वामी के रूप में द्वादश भाव में जाएंगे और इस प्रकार, विपरीत राजयोग की स्थिति निर्मित होगी। इसका फायदा कुछ लोगों को मिल सकता है, विशेषकर उन्हें जो विदेश में रहकर कोई काम कर रहे हैं या अपने जन्मस्थान से दूर रहते हैं। कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की स्थिति आपके लिए औसत रहेगी। ऐसे में, यह आपको वर्ष 2026 में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।

कर्क राशि – लव लाइफ़

कर्क राशिफल 2026 के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक लाभ भाव में रहेंगे और यहाँ से इनकी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही होगी। यह दोनों ही स्थितियां काफ़ी अच्छी कही जाएंगी। इसके फलस्वरूप, आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। युवा जातकों को किसी से प्रेम हो सकता है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके प्रेम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं, जिनके प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, अब वह भी दूर हो जाएगी। लेकिन, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान बृहस्पति ग्रह द्वादश भाव में रहेंगे जो कि एक कमज़ोर बिंदु कहा जाएगा। हालांकि, गुरु ग्रह उच्च अवस्था में होंगे इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं आने देंगे।

लेकिन, द्वादश भाव में उच्च अवस्था में होने के कारण जातकों को साथी से मिलने के मौके कम मिल सकते हैं अथवा किसी कारण से थोड़ी दूरी आ सकती है। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं होगी, परंतु फिर भी आपको सावधानी बरतनी होगी। वहीं, 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज पहले भाव में बैठकर पंचम भाव को देखेंगे और यह स्थिति प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगी।

साल 2026 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

  • माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
  • प्रत्येक चौथे महीने जटा वाले 4 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
  • चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।

कर्क राशि वालों को मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन के लिए चंदन की माला या चार मुखी रुद्राक्ष की माला पहनने की सलाह दी जाती है। इससे मन शांत रहता है और भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण बना रहता है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)