( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Sagittarius – Dhanu Rashifal 2026

Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

धनु राशि के जातकों को साल 2026 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। लेकिन फिर भी, आपको इस वर्ष सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा। राशिफल 2026 के अनुसार, करियर के क्षेत्र में इन लोगों के लिए मन लगाकर और समर्पित होकर काम करना जरूरी होगा। साथ ही, आपको आलस और लापरवाही से बचना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए यह साल औसत रहने की संभावना है। भूमि, भवन या वाहन लेने की सोच रहे जातकों के लिए इस विचार को टालना उचित रहेगा क्योंकि यह अवधि कमज़ोर रह सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को वर्ष 2026 में अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। 

साल का पहला हिस्सा ज्यादातर विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा जबकि दूसरा हिस्सा शोध के विद्यार्थियों के लिए बेहतर साबित होगा। प्रेम जीवन भी मधुरता से पूर्ण बना रहेगा। विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों के लिए साल 2026 का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा और आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, तब ही आप स्वस्थ रह सकेंगे। बता दें कि वर्ष के पहले भाग की तुलना में दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहें। 

धनु राशि – स्वास्थ्य

धनु राशिफल 2026 कहता है कि धनु राशि के जातकों को वर्ष 2026 में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। वहीं, लापरवाही बरतने की स्थिति में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बता दें कि आपके स्वास्थ्य के लिए इस साल को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, जो लोग अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। इन सब परिस्थितियों की वजह शनि देव की चतुर्थ भाव में उपस्थिति होगी जो आपके प्रथम भाव को प्रभावित करेगी। सरल शब्दों में कहें तो, चतुर्थ भाव में बैठकर शनि महाराज पहले भाव को अपनी दशम दृष्टि से देखेंगे। जैसे कि कुंडली का पहला भाव स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसे में, शनि देव आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कमज़ोर कर सकते हैं।

अनुकूल बात यह होगी कि साल 2026 की शुरुआत से लेकर 2 जून तक आपके राशि स्वामी बृहस्पति लग्न भाव को देखेंगे और यह आपके आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। शनि ग्रह की नकारात्मकता को गुरु ग्रह शुभ प्रभावों में बदल सकते हैं। ऐसे में, गुरु ग्रह आपकी सेहत को उत्तम बनाए रखेंगे। सामान्य शब्दों में, सतर्क रहकर आप खुद को स्वस्थ रख सकेंगे। वहीं, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 की अवधि में बृहस्पति ग्रह आठवें भाव में रहेंगे और इस भाव में गुरु देव के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। कुंडली में आठवां भाव ध्यान, योग और साधना का होता है। ऐसे में, आप नियमित रूप से योग-व्यायाम और प्राणायाम करने की स्थिति में स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।

धनु राशि – शिक्षा

धनु राशिफल 2026 के अनुसार, धनु राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 आपकी मेहनत के अनुरूप फल प्रदान करेगा। पंचमेश मंगल का गोचर भी साल के ज्यादातर समय अनुकूल रहेगा जबकि कुछ समय कमज़ोर रह सकता है। इस अवधि में मंगल देव की स्थिति भी आपको काफ़ी हद तक बेहतर परिणाम दे सकती हैं। बता दें कि जब मंगल ग्रह 02 अप्रैल से लेकर 11 मई 2026 के दौरान आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे, तब यह समय पढ़ाई-लिखाई के लिए कमज़ोर रहेगा। इसके अलावा, वर्ष 2026 में 18 सितंबर से 12 नवंबर की अवधि में मंगल देव नीच अवस्था में अष्टम भाव में रहेंगे और इस समय को भी शिक्षा के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। शेष अवधि में पंचमेश मंगल देव या तो आपके पक्ष में रहेंगे या फिर आपको शिक्षा में औसत परिणाम देंगे।

दूसरी तरफ, चतुर्थश बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा के कारक ग्रह भी हैं। इस वर्ष गुरु ग्रह की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी क्योंकि यह जनवरी से लेकर 02 जून 2026 तक आपके सप्तम भाव में रहेंगे। सातवें भाव में स्थित गुरु देव की दृष्टि आपके लाभ भाव, प्रथम भाव और तीसरे भाव पर होगी जो आपकी बुद्धि को तेज़ बनाने का काम करेगी। साथ ही, आपकी सोच, आपकी योजनाओं और आपकी कल्पना शक्ति को मजबूत बनाएगी। इनकी लाभ भाव पर दृष्टि आपको उपलब्धियां दिलाने में भी सहायक बनेगी। ऐसे में, यह समय शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। इसके बाद, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव उच्च अवस्था में होंगे जो कि एक अनुकूल बिंदु है। हालांकि, अष्टम भाव में गुरु महाराज का होना दर्शाता है कि कड़ी मेहनत करने से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि – व्यवसाय

धनु राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि धनु राशि के जातकों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 मध्यम रहेगा। बता दें कि आपके दशम भाव के स्वामी बुध व्यापार में कोई समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे, बल्कि वर्ष के ज्यादातर समय आपके पक्ष में परिणाम देंगे। लेकिन, आपके दशम भाव पर शनि ग्रह की सप्तम दृष्टि पूरे वर्ष बनी रहेगी जो कार्यों की गति को धीमा कर सकती है। साथ ही, अगर आप लापरवाही बरतेंगे, तो आपको हानि भी करवा सकती है इसलिए आपको सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता होगी। भले ही आप किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं, लेकिन फिर भी लापरवाही बरतने से बचें।इस वर्ष आप व्यापार से जुड़े किसी भी फैसले को इस तरह लें, जैसे कि आप जीवन में पहली बार कोई बड़ा फैसले ले रहे हों। इस दौरान आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना होगा।

हालांकि, व्यापार के संबंध में किसी पर भी आंखें बंद करके यकीन न करें। इन सावधानियों को बरतने की स्थिति में आपको गुरु ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। धनु राशिफल 2026 के अनुसार, साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे जो आपके व्यापार संभालने में आपकी सहायता करेंगे। बता दें कि 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह अष्टम भाव में रहेंगे और इस दौरान जोखिम उठाने और नया निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। सामान्य शब्दों में कहें तो, जैसे चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

धनु राशि- आर्थिक जीवन

धनु राशिफल 2026 के अनुसार, धनु राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। जैसे कि हम जानते हैं कि आर्थिक जीवन भी व्यापार और नौकरी पर निर्भर करता है। बता दें कि धन से जुड़े मामलों को दर्शाने वाले भावों पर किसी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नज़र नहीं आ रहा है। ऐसे में, आर्थिक जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। वहीं, लाभ भाव के स्वामी शुक्र देव साल के ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेंगे। हालांकि, यह जनवरी से लेकर 01 फरवरी 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे जो इस दौरान आपको आपकी मेहनत की तुलना में परिणाम कमज़ोर दे सकते हैं। ऐसे में, आपकी आय कम रह सकती है। हालांकि, शुक्र आपके पहले भाव में उपस्थित होंगे और इसके परिणामस्वरूप, आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे, परन्तु धन की कमी नहीं होगी। इस दौरान आप भले ही बचत न कर पाएं, लेकिन आपका पैसा सार्थक वस्तुओं पर ख़र्च होगा, इसलिए कोई समस्या नहीं आएगी।

इसके अलावा, 14 मई से 08 जून 2026 और 01 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक की अवधि में आप आर्थिक रूप से थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी समस्या आने के योग नहीं है। बात करें बचत की, तो धन भाव के स्वामी शनि अपने से तीसरे भाव में उपस्थित होंगे जो कि अच्छी स्थिति मानी जाएगी। बता दें कि चतुर्थ भाव में शनि के गोचर को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में, धन भाव के स्वामी की स्थिति के आधार पर वर्ष 2026 बचत के मामले में औसत रह सकता है। धनु राशिफल 2026 कहता है कि धन के कारक ग्रह बृहस्पति देव की स्थिति साल के अधिकांश समय अनुकूल रहेगी। जनवरी से लेकर 02 जून 2026 तक गुरु देव सप्तम भाव में बैठकर आपके लाभ भाव को देखेंगे, तब यह आपको लाभ करवाने का काम करेंगे।

धनु राशि – वैवाहिक जीवन

धनु राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि धनु राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। हालांकि, विवाह आपकी कुंडली की दशाओं और ग्रहों के गोचरों के प्रभाव पर निर्भर करता है। ग्रहों के गोचर के आधार पर यह साल विवाह के मामले में अच्छा रहेगा। इस दौरान जनवरी से 02 जून 2026 तक बृहस्पति ग्रह का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेगा और ऐसे में, आपके विवाह बंधन में बंधने के योग बनेंगे। साथ ही, दशाएं अनुकूल होने पर आपका विवाह हो सकता है।

वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक गुरु ग्रह विवाह से जुड़े मामलों में आपका सहयोग नहीं करेंगे। इसके पश्चात, 31 अक्टूबर 2026 के बाद की अवधि में बृहस्पति देव की स्थिति पुनः आपके लिए शुभ हो जाएगी क्योंकि इस दौरान इनकी दृष्टि आपके लग्न भाव और पंचम भाव पर होगी। ऐसे में, यह विवाह से जुड़ी बातों में सहायक बनेंगे, विशेषकर उन लोगों के लिए जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं। गुरु ग्रह के आपके भाग्य भाव में बैठे के कारण परिवार के बड़े बुजुर्ग प्रेम विवाह में आपका समर्थन कर सकते हैं। कुल मिलाकर, विवाह से जुड़े मामलों के लिए वर्ष 2026 आपके लिए काफी हद तक मददगार रहेगा।

धनु राशि वालों की लव लाइफ़

धनु राशिफल 2026 बता रहा है कि धनु राशि वालों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में औसत या औसत से बेहतर रहेगा। बता दें कि आपके सप्तम भाव के स्वामी मंगल का गोचर बहुत कम भावों में अच्छा माना गया है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह आपके प्रेम जीवन में समस्या पैदा करेंगे, लेकिन मंगल ग्रह आपका ज्यादा सहयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आपका विरोध भी नहीं करेंगे और इस प्रकार, यह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं, आपको 02 अप्रैल से 11 मई की अवधि में मंगल चतुर्थ भाव में शनि देव के साथ रहेंगे। इसके बाद, 02 अगस्त से लेकर 12 नवंबर की अवधि भी कमज़ोर रहेगी और बीच के समय में भी आपको सावधान रहना होगा। इस प्रकार, आपको ऊपर बताई गई अवधि में प्रेम जीवन में किसी भी तरह का जोख़िम न उठाने की सलाह दी जाती है। साथी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर आपका शांत हो जाना ही फायदेमंद साबित होगा।

बात करें गुरु ग्रह की, तो प्रेम जीवन में बृहस्पति देव ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेंगे। जनवरी से लेकर 02 जून तक गुरु ग्रह सप्तम भाव में रहेंगे और ऐसे में, यह प्रेम संबंधों को अनुकूल बनाने का काम करेंगे। साथ ही, प्रेम को विवाह में बदलने की कोशिश कर रहे जातकों को कामयाबी सफल हो सकेगी। इसके बाद, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 की अवधि में गुरु देव कमज़ोर अवस्था में होंगे, परंतु न यह आपका सहयोग करेंगे और न ही विरोध करेंगे। इस प्रकार, यह समय प्रेम जीवन के लिए औसत रह सकता है।

साल 2026 में धनु राशि वालों के लिए उपाय

  • बड़े बुजुर्गों विशेष रूप से ससुर की सेवा करें।
  • शनिवार के दिन कौवे या भैंस को चावल खिलाएं।
  • बहते हुए नदी के जल में जौ प्रवाहित करें।

घर में शालिग्राम रखें, इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है तथा बुरी नज़र और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से गुरु ग्रह के शुभ फल और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)