Tula Rashifal (Libra) 2026: तुला राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

तुला राशि वालों के लिए साल 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। हालांकि, जीवन के कुछ क्षेत्रों में समस्याएं बनी रह सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना है। राशिफल 2026 के अनुसार, कार्यक्षेत्र में इस साल आप जैसी मेहनत करेंगे, वैसे ही परिणाम आपको मिलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष ज्यादा अच्छा रहेगा। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय से जुड़े जातक भी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक जीवन में भी आपको धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। अगर आप साल 2026 में भूमि, भवन या वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो आप इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं क्योंकि यह वर्ष नई खरीद के लिए अनुकूल रहेगा। बात करें प्रतिद्वंदिता की, तो आपको इस क्षेत्र में भी सफलता मिलने की संभावना है।
राशिफल 2026 कह रहा है कि पढ़ाई से विद्यार्थियों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है। लेकिन, अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ते में कुछ गलतफहमियां पैदा होने के कारण कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। लेकिन, बुद्धि का उपयोग करने पर आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। साल 2026 विवाह और वैवाहिक जीवन दोनों के लिए अनुकूल रहने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सामान्य तौर पर संतुलित बना रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित खान-पान अपनाने की स्थिति में आपकी सेहत अच्छी बनी रह सकती है।
तुला राशि – स्वास्थ्य
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2026 स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य तौर पर औसत से बेहतर रहेगा। बात करें आपके लग्न या राशि के स्वामी शुक्र ग्रह की, तो शुक्र की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में साल के ज्यादातर समय आपके पक्ष में परिणाम देने का काम करेगी। लेकिन, पंचम भाव में राहु के गोचर को देखते हुए उन लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। बता दें कि पंचम भाव में विराजमान राहु देव भी आपको पेट से संबंधित रोग देने का काम कर सकते हैं। कभी-कभी भी मानसिक रूप से परेशान भी नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, जिन जातकों को पेट या मस्तिष्क से जुड़े रोग पहले से परेशान कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अपनी सेहत को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है। इसी क्रम में, शनि महाराज आपके छठे भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, यह स्वास्थ्य के मामले में “कोई विरोध नहीं करेंगे, बल्कि आपकी सेहत को पहले की तुलना में बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
जब बात आती है गुरु ग्रह की, तो बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक अनुकूल स्थिति में रहेंगे और इनके प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। दूसरी तरफ, वर्ष 2026 में 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु देव की स्थिति को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, यह उच्च अवस्था में होंगे इसलिए कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगे। लेकिन, ऐसे जातक जो पहले से घुटनों की समस्या से परेशान है, उन्हें 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान विशेष रूप से अपना ध्यान रखना होगा। बता दें कि चिंता की कोई बात नहीं होगी, फिर भी सावधान रहना समझदार का काम होगा। 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह की स्थिति पुनः अनुकूल हो जाएगी। इस प्रकार, इस वर्ष गुरु ग्रह की स्थिति और इनके गोचर आपको लिए कोई समस्या खड़ी नहीं करेंगे, विशेष रूप से स्वास्थ्य के मामले में।
तुला राशि – शिक्षा
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से वर्ष 2026 तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। एक तरफ, पंचम भाव में राहु ग्रह की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि छात्रों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटक सकता है। सरल शब्दों में कहें तो, इस राशि के छात्र अपने विषयों की पढ़ाई मन लगाकर करने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। दूसरी तरफ, साल की शुरुआत से 02 जून तक बृहस्पति महाराज का नवम भाव में गोचर शिक्षा के लिए बहुत शुभ कहा जाएगा। वहीं, इसके बाद यानी कि 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में छठे भाव के स्वामी और उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति दशम भाव में उच्च अवस्था में विराजमान होंगे। यह स्थिति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ-साथ पेशेवर कोर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए भी बहुत शुभ रहेगी। बता दें कि दशम भाव में बृहस्पति महाराज के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में, यह आपसे अधिक मेहनत करवाने का काम कर सकते हैं।
तुला राशि – व्यापार व्यवसाय
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, तुला राशि वालों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 को ज्यादा अच्छा नहीं जा सकता है। लेकिन, इन जातकों को कमजोर परिणामों को सकारात्मक परिणामों में बदलने के अनेक मौके मिलने की संभावना है क्योंकि भले ही राहु की स्थिति आपके विरोध में होगी। लेकिन, बृहस्पति और शनि देव का गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि सोच-समझकर काम करने पर आप कार्यों के नतीजे अपने पक्ष में कर सकेंगे। एक तरफ, जहां 5 दिसंबर तक राहु महाराज पंचम भाव में बैठकर आपके निर्णयों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, वहीं शनि ग्रह की स्थिति आपको कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्रदान करने का वादा कर रही है। साथ ही, गुरु ग्रह की स्थिति दर्शा रही है कि अगर आप सोच-समझकर काम करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके लिए केतु की स्थिति भी अनुकूल कही जाएगी।
इस प्रकार, इन चार बड़े ग्रहों में से तीन ग्रह अनुकूल रहेंगे जबकि एक ग्रह आपके विरोध में रहेगा। विरोध वाले ग्रह अर्थात राहु आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकता है जिसे आपको नुकसान हो सकता है। लेकिन, अन्य ग्रह मेहनत और बुद्धिमानी से किए गए कार्यों में आपको अच्छे परिणाम देंगे। ऐसे में, यह जातक जल्दबाजी से बचें और भरोसेमंद व्यक्ति के साथ काम करते रहें। नए-नए प्रयोग करने से बचें और दोस्तों और शुभचिंतकों के भरोसे बैठने की बजाय कार्यों को स्वयं करने का प्रयास करें। सरल शब्दों में कहें तो, कुछ विशेष सावधानियों का पालन करके आप इस समय को अनुकूलता बनाए रख सकेंगे। साथ ही, आपके सप्तम भाव के स्वामी मंगल 2 मई तक अस्त रहेंगे और ऐसे में, आपको इस दौरान व्यापार से जुड़े निर्णय सावधानीपूर्वक लेने होंगे।
Will Your Destiny Change in 2026?
Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!
Chat Nowतुला राशि- आर्थिक जीवन
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, तुला राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। लाभ भाव में केतु का गोचर आपको आपकी मेहनत के अनुरूप लाभ प्रदान करेगा। वहीं, शनि महाराज का सीधा प्रभाव आपके लाभ भाव या दूसरे भाव पर नहीं होगा। ऐसे में, आप पर शनि देव का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं रहेगा और यह समय धन से जुड़े मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं, धन के कारक ग्रह बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे। बता दें कि गुरु ग्रह की इस स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी है।
ऐसे में, यह आपको जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भले ही अनुकूल परिणाम न दें, परंतु आर्थिक जीवन में आपका सहयोग करेंगे। तुला राशिफल 2026 के अनुसार, 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति उच्च अवस्था में रहेंगे और धन भाव को देखेंगे। इस प्रकार, यह स्थिति आपको पर्याप्त मात्रा में बचत करने में सहायता करेगी। अतः बृहस्पति ग्रह की यह स्थिति आर्थिक जीवन के संबंध में आपके पक्ष में रहेगी। हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह लाभ भाव में चले जाएंगे जो कि शुभ कहे जाएंगे। कुल मिलाकर, आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
तुला राशि – वैवाहिक जीवन
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, तुला राशि के विवाह योग्य जातकों को वर्ष 2026 का शुरुआती समय विशेष रूप से अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक बृहस्पति ग्रह की पंचम दृष्टि आपके प्रथम भाव पर और नवम दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी जो विवाह से जुड़े मामलों के लिए अच्छी रहेगी। ऐसे में, आपके सगाई होने के योग बन सकते हैं। हालांकि, सगाई के स्थान पर राहु ग्रह की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि या तो आप तुरंत विवाह करने की कोशिश करें या फिर आपके लिए 05 दिसंबर के बाद की अवधि में शादी-विवाह की बात को आगे बढ़ाना सही रहेगा क्योंकि मांगलिक कार्य को लंबे समय तक टालने पर राहु ग्रह किसी न किसी गलतफहमी को पैदा करके संबंधों को तोड़ने का काम कर सकता है।
जहां गुरु ग्रह सगाई की संभावनाओं को मजबूत करेंगे। लेकिन, राहु देव परेशानियां पैदा कर सकते हैं। ऐसे में, जान-पहचान में विवाह की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के सहयोग से आपकी सगाई हो सकती है। हालांकि, आपके लिए सगाई के बाद शादी को जल्द से जल्द करना उचित रहेगा। बता दें कि 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि शादी-विवाह के लिए कमजोर रहेगी। इस दौरान शादी-विवाह से संबंधित बातों के आगे न बढ़ने की आशंका है। तुला राशिफल 2026 के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद फिर से शादी-विवाह के योग बनेंगे। साथ ही, 05 दिसंबर 2026 के बाद राहु का प्रभाव हट जाने की वजह से समय अनुकूल रहेगा। कुछ विशेष अवधि में इस वर्ष सगाई या विवाह के योग बन रहे हैं।
तुला राशि – लव लाइफ़
तुला राशिफल 2026 के अनुसार, तुला राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में मिलाजुला रहेगा। हालांकि, कभी-कभी यह आपको औसत से कमज़ोर भी लग सकता है। इस साल आपके पंचम भाव के स्वामी शनि ग्रह छठे भाव में रहेंगे। वैसे तो, छठे भाव में शनि की उपस्थिति को बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन, पंचमेश के छठे भाव में जाने से आपको ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं मिलने की आशंका है। वहीं, पंचम भाव में राहु देव का गोचर प्रेम जीवन में गलतफहमियां देने का काम कर सकता है। ऐसे में, आपको रिश्ते में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
बता दें कि साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक गुरु ग्रह की नवम दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी। ऐसे में, अगर आप समझदारी से परिस्थितियों को संभालेंगे, तो गलतफहमियों को दूर करते हुए रिश्ते को मधुर बना सकेंगे। साथ ही, इस अवधि में आपके सामने एक के बाद एक समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन, गुरु देव के प्रभाव की वजह से आप 2 जून से पहले की अवधि में इन समस्याओं से बच सकेंगे। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर के दौरान गुरु ग्रह का प्रभाव पंचम भाव पर नहीं रहेगा, बल्कि राहु जैसे पाप ग्रह पंचम भाव को प्रभावित करेंगे। ऐसे में, रिश्ते में परेशानियां जन्म ले सकती हैं। हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति का प्रभाव पुनः पंचम भाव पर रहेगा जो जातकों को बुद्धिमानी से अपना रिश्ता सुधारने के मौके देंगे।
साल 2026 में तुला राशि वालों के लिए उपाय
- तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा से दूर रहें और अपने चरित्र को सात्विक बनाए रखें।
- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- गुरुवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने और करियर में तरक्की के लिए जिरकॉन का पेंडेंट पंचधातु में या 13 मुखी रुद्राक्ष की माला पहनना लाभकारी माना जाता है











