( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Gemini – Mithun Rashifal 2026

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ? पढ़ें मिथुन वार्षिक भविष्यफल 2026

राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। हालांकि, आपको ज्यादातर परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। कार्य-व्यापार या नौकरी से जुड़े क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। लेकिन, इन कठिनाइयों को पार करने के बाद आपको कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं, जो जातक भूमि-भवन या वाहन लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको औसत परिणाम मिलने की आशंका है। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह साल काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026) भविष्यवाणी कर रहा है कि प्रेम जीवन के साथ-साथ जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए यह साल अच्छा रहेगा। लेकिन, शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बात करें पारिवारिक जीवन की तो, वह ख़ुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, साल को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा। 

मिथुन राशि – स्वास्थ्य

मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए साल 2026 औसत या औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। हालांकि, बृहस्पति के गोचर को अनुकूल कहा जाएगा, लेकिन फिर भी प्रथम/लग्न भाव में गुरु ग्रह की मौजूदगी को स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में, आपको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा और खानपान उचित रखने की स्थिति में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, असंयमित खान-पान आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। प्रथम भाव में बृहस्पति देव की उपस्थिति आपकी भूख बढ़ाने का काम कर सकती है। इसके फलस्वरूप, आप अपनी प्रकृति के विरुद्ध जाकर खानपान या रहन-सहन अपना सकते हैं।

मिथुन राशि – शिक्षा

मिथुन राशि वालों के लिए शिक्षा की दृष्टि से वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। हालांकि, प्रथम भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन इनकी दृष्टि हमेशा कल्याणकारी मानी जाती है। मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति देव की दृष्टि का प्रभाव आपके पंचम और नवम भाव पर बना रहेगा जो शिक्षा में सुधार लेकर आने का काम करेगा। आपके वरिष्ठ और गुरु आपकी उन्नति के मार्ग में आपका मार्गदर्शन करेंगे। आपके फैसलों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे जिसका लाभ आपको मिल सकता है। अगर आप आलस छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे, तो आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं, 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति देव उच्च अवस्था में आपके दूसरे भाव में रहेंगे जो आपके आसपास के माहौल को बहुत अच्छा बनाए रखेंगे। इस दौरान कोशिश करने पर आप मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे क्योंकि इस समय बृहस्पति की नवम दृष्टि कर्म स्थान पर होगी। ऐसे में, पेशेवर कोर्स की पढ़ाई शिक्षा कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

मिथुन राशि – व्यापार

मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, व्यापार की दृष्टि से वर्ष 2026 मिथुन राशि वालों के लिए औसत रहेगा। इस पूरे साल शनि का गोचर आपके दशम भाव में होगा और ऐसे में, यह आपसे अधिक मेहनत करवा सकते हैं। काम में कुछ धीमापन भी देखने को मिल सकता है जिसका प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से व्यापार पर भी नज़र आ सकता है। दशम भाव के स्वामी बृहस्पति भी 2 जून तक औसत फल प्रदान करेंगे। लेकिन, यह 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक उच्च अवस्था में रहेंगे। बता दें कि दशम भाव के स्वामी के रूप में गुरु ग्रह उच्च अवस्था में बैठकर दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे। इस प्रकार, 02 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति देव आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। यह अवधि आपके लिए सफलता लेकर आ सकती है, बाकी समय में आप पर काम का बोझ रह सकता है इसलिए यह वर्ष औसत रह सकता है।

एक तरफ, दशम भाव के स्वामी आपको औसत से बेहतर परिणाम देंगे जबकि शनि देव ठीक-ठाक परिणाम दे सकते हैं। मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की स्थिति आपको कमजोर फल प्रदान करेगी। वहीं, बुध महाराज साल के ज्यादातर समय आपके पक्ष में परिणाम देने का काम करेंगे जिसे अनुकूल कहा जाएगा। व्यापार करने वाले जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, भले ही परिणाम धीमी गति से मिले या फिर अधिक मेहनत करनी पड़े, परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि – वैवाहिक जीवन

मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति आपके प्रथम भाव में रहेंगे और सप्तम भाव को देखेंगे। विवाह के लिए यह एक अच्छी स्थिति मानी जाती है। ऊपर से बृहस्पति आपके सप्तम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव को देखेंगे और इसे भी शुभ माना जाएगा। सप्तमेश प्रथम भाव में रहकर पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे और ऐसे में, विवाह योग प्रबल होंगे, बल्कि प्रेम विवाह करने वालों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में, साल की शुरुआत से लेकर 2 अक्टूबर तक का समय विवाह और प्रेम विवाह दोनों के लिए उत्तम रहेगा। बृहस्पति 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच उच्च अवस्था में दूसरे भाव में रहेंगे जो अरेंज मैरिज से जुड़े मामलों में बहुत अच्छे परिणाम दे सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में दशाएं अनुकूल हैं, तो उच्च अवस्था में बैठे गुरु ग्रह की कृपा से आपको बहुत अच्छा जीवनसाथी या जीवन संगिनी मिल सकता है।

मिथुन राशि- आर्थिक जीवन

मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 पिछले साल की तुलना में काफ़ी अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक धन के कारक ग्रह बृहस्पति देव आपके प्रथम भाव में रहेंगे और इससे पहले गुरु ग्रह आपके द्वादश भाव में बैठे थे जो आपके खर्चों में वृद्धि करवा रहे थे। लेकिन, प्रथम भाव में गुरु महाराज की मौजूदगी आपके खर्चों को धीरे-धीरे कम करने का काम करेगी, विशेषकर बेकार के खर्चों को। यह एक सकारात्मक बिंदु कहा जाएगा। वहीं, 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक धन के कारक बृहस्पति धन भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे जो कि बहुत शुभ स्थिति मानी जाएगी।

गुरु ग्रह की इस स्थिति की वजह से आप अच्छा धन कमाने के साथ-साथ अच्छी बचत भी कर सकेंगे। वहीं, 31 अक्टूबर के बाद यह आपको औसत परिणाम दे सकते हैं जबकि शुक्र का गोचर ज्यादातर समय अनुकूल स्थिति में रहेगा। ऐसे में, शुक्र देव आर्थिक मामलों में आपकी सहायता करेंगे। दूसरी तरफ, शनि देव आर्थिक जीवन में न आपका सहयोग करेंगे और न ही विरोध करेंगे। वहीं, केतु का गोचर अनुकूल और राहु का गोचर औसत रहेगा। लाभ भाव के स्वामी मंगल देव की स्थिति भी आपके लिए सामान्य ही रहेगी।

मिथुन राशि – लव लाइफ़

मिथुन राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में अनुकूल रहेगा। इस वर्ष प्रेम संबंधी मामलों में कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है, बल्कि बृहस्पति जैसे शुभ ग्रहों का शुभ प्रभाव लंबे समय तक आप पर बना रह सकता है जिसका लाभ आपको प्रेम जीवन में मिलेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र का गोचर साल के ज्यादातर समय आपके लिए अच्छा रहेगा। ऊपर से साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति देव की पंचम दृष्टि भी आपके पंचम भाव पर रहेगी। ऐसे में, आपके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। हालांकि, 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच गुरु का प्रत्यक्ष प्रभाव पंचम भाव पर नहीं होगा। लेकिन, सप्तमेश होकर उच्च अवस्था में होने के कारण गुरु ग्रह के प्रभाव से उन लोगों का प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा जो प्रेम विवाह करने की सोच रहे हैं।

साल 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए उपाय

  • गाय की सेवा करें और पूर्ण रूप से सात्विक रहें।
  • नियमित रूप से मंदिर जाया करें।
  • संभव हो, तो कम से कम 10 नेत्रहीनों को भोजन करवाएं।

मिथुन राशि वालों के लिए हरे धागे में विधारा मूल पहनना शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव, जैसे बच्चों में हकलाना या बोलने की समस्या, कम हो सकती है। इसे पाउडर के रूप में भी लिया जा सकता है, जिससे हल्के तनाव में आराम मिलता है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)