( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Leo – Singh Rashifal 2026

Singh Rashifal 2026: सिंह  राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

राशिफल 2026 कहता है कि सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। विशेषकर साल का पहला हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में इस वर्ष आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इन बाधाओं को पार करने के बाद आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए साल का पहला भाग न केवल आमदनी बल्कि बचत के दृष्टिकोण से भी अच्छा कहा जाएगा। वहीं, इस वर्ष का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफ़ी खर्चे लेकर आ सकता है। यह अवधि भूमि, भवन और वाहन लेने का मन बना रहे जातकों के लिए औसत रहेगी। शिक्षा की दृष्टि से, साल का पहला हिस्सा इस राशि के छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है जबकि साल का दूसरा हिस्सा घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा।

वहीं, सिंह राशि के अन्य छात्रों को थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए साल का पहला हिस्सा अनुकूल और दूसरा हिस्सा औसत रह सकता है। ऐसी ही स्थिति विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में भी देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए, यह वर्ष न ज्यादा अच्छा न ज्यादा बुरा कहा जा सकता है। राशिफल 2026 के अनुसार, इन जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रहने की संभावना है। 

सिंह राशि – स्वास्थ्य

सिंह राशिफल 2026 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2026 अच्छा नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, बृहस्पति महाराज की स्थिति साल के शुरुआत से लेकर 2 जून तक अनुकूल रहेगी और यह आपके पक्ष में परिणाम देंगे जो कि सकारात्मक स्थिति है। लेकिन इसके बावजूद भी प्रथम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव 05 दिसंबर 2026 तक बना रहेगा और इसे अच्छी स्थिति नहीं कह सकते हैं। वहीं, शनि देव आपके आठवें भाव में उपस्थित होंगे और चंद्र कुंडली के अनुसार, यह स्थिति शनि की ढैया मानी जाती है। ऐसे में, इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेष कर ऐसे लोग जिन्हें मस्तिष्क, शरीर के ऊपरी हिस्से में, कमर या जननांगों से जुड़ी समस्या पहले से है। साथ ही, गैस से संबंधित कोई परेशानी बनी रहती है, तो उन्हें इस वर्ष बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।

सिंह राशि – शिक्षा

सिंह राशिफल 2026 के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2026 औसत से बेहतर रहेगा। वहीं, जिन लोगों का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, उन्हें और भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शिक्षा के कारक ग्रह बृहस्पति साल के शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक आपके लाभ भाव में रहेंगे जो शिक्षा में शुभ फल प्रदान करेंगे, विशेषकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को। जो कानून और फाइनेंस से जुड़ी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय सकारात्मक कहा जाएगा। शोध के विद्यार्थियों को भी परिणाम अपने पक्ष में मिलेंगे। वहीं, 02 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान बृहस्पति उच्च अवस्था में आपके द्वादश भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, सभी विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता न मिलने की आशंका है।

लेकिन, जो छात्र अपने घर से दूर रहकर या विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय शानदार रहेगा और शिक्षा में आप अपनी पकड़ मज़बूत कर सकेंगे। हालांकि, राहु-केतु और शनि की स्थिति स्वास्थ्य के लिए कमज़ोर रहेगी, परंतु ग्रहों की दशाएं अनुकूल होंगी और स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं आएगी, तो गुरु ग्रह पढ़ाई में आपके सहायक बनेंगे। वर्ष 2026 में बुध ग्रह शिक्षा में ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेंगे। वहीं, मंगल की स्थिति पढ़ाई के लिए औसत रहेगी। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 शिक्षा के लिए औसत से बेहतर रहेगा।

सिंह राशि – व्यवसाय

सिंह राशिफल 2026 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के व्यापार के लिए वर्ष 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, दशम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति ज्यादातर समय अनुकूल रहेगी जबकि बृहस्पति देव वर्ष के पहले हिस्से में विशेषकर 2 जून तक शुभ फल प्रदान करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि को व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अच्छा कहा जाएगा क्योंकि प्रथम/लग्न भाव पर राहु-केतु का प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इन जातकों के सप्तम भाव पर भी राहु-केतु का प्रभाव रहने की वजह से आपके भीतर जोखिम लेने की प्रवृत्ति जन्म ले सकती है। बता दें कि राहु-केतु की यह स्थिति 5 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी। लेकिन, बृहस्पति का सप्तम भाव पर प्रभाव 02 जून 2026 तक जारी रहेगा।

हालांकि, यह अवधि भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन फिर भी इसे तुलनात्मक रूप से बेहतर कह सकते हैं। इस समय आप समझदार और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर व्यापार के संबंध में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद राहु-केतु और शनि का प्रभाव आपकी राशि पर होने से बृहस्पति देव आपकी सहायता नहीं कर पाएंगे। ऐसे में, 02 जून 2026 के बाद लिए गए निर्णय जोखिम भरे रह सकते हैं, खासतौर पर 22 जून 2026 से लेकर 7 जुलाई 2026 के दौरान जब बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहेंगे।

Will Your Destiny Change in 2026?

Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!

Chat Now

सिंह राशि – वैवाहिक जीवन

सिंह राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि सिंह राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 अच्छा रहने के आसार है। विवाह से जुड़े मामलों के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। बता दें कि विवाह भाव के स्वामी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होगी और आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि महाराज अष्टम भाव में बैठे होंगे जिसे शुभ नहीं कहा जा सकता है। यदि आपकी कुंडली की दशाएं सकारात्मक होंगी, तो आपको इस दौरान काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों के गोचर पर आधारित यह राशिफल होने के कारण विवाह बंधन में बंधने के लिए समय उत्तम रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक गुरु महाराज आपके लाभ भाव में रहेंगे। हालांकि, बृहस्पति देव संस्कार और परिवार के कारक माने जाते हैं। ऐसे में, लाभ भाव में बैठे गुरु की दृष्टि पंचम और सप्तम भाव पर पड़ने के कारण सगाई, प्रेम संबंध और विवाह के लिए समय फलदायी रहेगा।

साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक की अवधि आपके लिए मज़बूत रहेगी, परंतु 02 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 का समय विवाह से संबंधित मामलों के लिए कमज़ोर रहने की आशंका है। लेकिन, 31 अक्टूबर के बाद की अवधि को अच्छा कहा जाएगा क्योंकि इस दौरान गुरु ग्रह आपके पंचम और सप्तम भाव को एक साथ देखेंगे। इसके परिणामस्वरूप, सगाई और विवाह के योग बनेंगे। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके विवाह का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आपको एक बार फिर से बता दें कि सप्तम भाव के स्वामी शनि अच्छी स्थिति में नहीं होंगे और सप्तम भाव में राहु महाराज 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। यह दोनों ही स्थितियों शुभ नहीं कही जा सकती हैं, परंतु बृहस्पति देव की दृष्टि को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में, यह विवाह करवाने में मददगार बन सकते हैं, इसलिए ऊपर बताई गई अवधि में विवाह की बात को आप आगे बढ़ा सकते हैं।

सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस मामले में साल एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक कमजोर भी रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। वहीं मई के बाद से राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर शुरू हो जाएगा। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। अतः दांपत्य जीवन में बीच-बीच में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि इन सब के बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि बृहस्पति मई महीने के मध्य के बाद से नवम दृष्टि से सप्तम भाव को देखकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। अर्थात समस्याएं आएंगी लेकिन ठीक भी हो जाया करेंगी।

सिंह राशि- आर्थिक जीवन

सिंह राशिफल 2026 के अनुसार, सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए वर्ष 2026 औसत रहेगा क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास थोड़े कमज़ोर पड़ सकते हैं। ऐसे में, आपको कार्यों में मिलने वाले परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। सामान्य रूप से आर्थिक जीवन के कारक ग्रह बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे और यह आपको कार्यों में काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। आर्थिक जीवन के लिए इस समय को शानदार कहा जाएगा क्योंकि इस दौरान आप कुछ उपलब्धियां अपने नाम कर सकेंगे। इस राशि के जातक 2 जून 2026 से पहले की अवधि में अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और आपके कार्य भी बनेंगे।

वहीं, 2 जून 2026 के बाद से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति देव उच्च अवस्था में द्वादश भाव में रहेंगे। ऐसे में, यह आपके खर्चों में वृद्धि करवा सकते है और भागदौड़ भी अधिक रह सकती है, परंतु उपलब्धियां कम रहने की संभावना है। जो लोग जन्म स्थान से दूर या फिर विदेश में रह रहे हैं, वह इस अवधि में अच्छी ख़ासी कमाई कर सकेंगे। बता दें कि 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज आपके पहले भाव में आ जाएंगे और इनसे मिलने वाले परिणाम 2 जून 2026 से पहले की तुलना में कमज़ोर और 2 जून से 31 अक्टूबर की अवधि की तुलना में मज़बूत रह सकते हैं। इस प्रकार, आपके आर्थिक जीवन के लिए साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। बता दें कि जहाँ 2 जून से 31 अक्टूबर का समय औसत या औसत से थोड़ा कमज़ोर रहेगा। वहीं, 31 अक्टूबर के बाद का समय थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है।

सिंह राशि – लव लाइफ़

सिंह राशिफल 2026 के अनुसार, सिंह राशि वालों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। इस पूरे साल शनि देव की दशम दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी और इसे सामान्य तौर पर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, वह लोग चिंता न करें जो सच में एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और ताउम्र साथ रहने की इच्छा रखते हैं क्योंकि शनि महाराज आपको परेशान नहीं करेंगे। वहीं, अन्य लोगों के बीच नाराजगी या किसी जिद की वजह से रिश्ते में परेशानियां बनी रह सकती हैं जो कि आप दोनों के बीच कभी-कभार जन्म ले सकती हैं। बता दें कि पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति देव साल के शुरू से लेकर 2 जून 2026 तक आपके लाभ भाव में रहेंगे और वहां से पंचम भाव पर अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में, यह स्थिति प्रेम संबंधों में अनुकूलता देने के साथ-साथ प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोगों की भी मनोकामना पूर्ति करने में सहायक बनेगी।

हालांकि, 02 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति महाराज आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इसकी परिणामस्वरूप, इन जातकों को पार्टनर से मौके कम मिलने की आशंका है और आप दोनों के बीच किसी न किसी वजह से दूरी बनी रह सकती है। इसके विपरीत, जो जातक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह समय ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि पंचमेश उच्च के होकर द्वादश भाव में रहेंगे। ऐसे में, रिश्ते में दूरी होने के बावजूद प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस प्रकार, ऐसे जातक जिनके लिए 02 जून तक का सफर बहुत अच्छा रहेगा, उनको 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जो लोग साथी से ज्यादा नहीं मिल पाए थे, उन्हें अब मिलने के मौके मिल सकते हैं।

साल 2026 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • बंदरों को महीने के पहले या तीसरे रविवार गुड़ खिलाएं।
  • प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को बहते हुए जल में कोयला प्रवाहित करें।
  • नहाने के पानी में एक चम्मच दूध डालकर नहाएं।
  • तीन मुखी रुद्राक्ष पहनने से शरीर की ताकत, ऊर्जा और साहस बढ़ाने में मदद मिलती है।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026)