Kanya Rashifal (Virgo) 2026: कन्या राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। यह वर्ष कुछ मामलों में अच्छे और कुछ में कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस प्रकार, यह साल आपके लिए मिश्रित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को सोच-विचार कर काम करने से कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं, आर्थिक जीवन भी अनुकूल रहने की संभावना है। भूमि, भवन और वाहन लेने के बारे में विचार कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा कहा जाएगा। बात करें शिक्षा की तो, पढ़ाई के संबंध में विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे।
प्रेम जीवन के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रहेगा। साथ ही, विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए वर्ष का दूसरा हिस्सा शुभ रहेगा। लेकिन, नवंबर-दिसंबर के महीने में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि यह दो महीने आपके लिए कमज़ोर रह सकते हैं। राशिफल 2026 (Rashifal 2026) कह रहा है कि पारिवारिक जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा और कोई समस्या नहीं आएगी। लेकिन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको इस साल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा।
कन्या राशि – स्वास्थ्य
कन्या राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2026 औसत या औसत से थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध साल के ज्यादातर समय आपके पक्ष में परिणाम देंगे। लेकिन, इनका बीच-बीच में अस्त और वक्री होना नकारात्मक कहा जा सकता है। साथ ही, शनि की सप्तम दृष्टि पहले भाव पर होना भी शुभ नहीं माना जाएगा। आपके स्वास्थ्य के लिए बृहस्पति का गोचर भी ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा, परंतु 02 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच यह आपको सकारात्मक फल प्रदान करेंगे। इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस पूरे वर्ष आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
शनि ग्रह के प्रभाव की वजह से आपको कभी-कभी सुस्ती, थकावट, शरीर और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं बनी रह सकती हैं। वहीं, जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों की परेशानी आदि पहले से रही हैं, तो उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। बुध ग्रह की बात करें तो, साल की शुरुआत में बुध ग्रह 02 जनवरी से 05 फरवरी के बीच अस्त रहेंगे इसलिए इस दौरान सेहत का ख्याल रखें। दूसरी तरफ, 26 फरवरी से लेकर 21 मार्च के बीच बुध ग्रह वक्री रहेंगे। इस अवधि में कार्यों में बाधाएं पैदा हो सकती हैं जिसके चलते आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। बता दे कि बुध महराज 01 मार्च से 18 मार्च और 27 अप्रैल से 23 मई की अवधि में अस्त रहेंगे; जिसे एक कमज़ोर स्थिति माना जाएगा।
कन्या राशि – शिक्षा
कन्या राशिफल 2025 के अनुसार, शिक्षा के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर साल 2025 अच्छा कहा जाएगा। किसी बड़े व्यवधान के योग नजर नहीं आ रहे हैं। आपकी मेहनत के अनुरूप आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होता रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति का गोचर पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वाभाविक है कि आप शिक्षा में अच्छा करते रहेंगे। मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके कर्म स्थान पर होगा। ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत के बाद अच्छे परिणाम मिल जाएंगे।उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह गोचर अच्छा कहा जाएगा लेकिन अन्य विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। अर्थात सामान्य तौर पर यह साल शिक्षा के लिए अच्छा है लेकिन मई महीने के मध्य के बाद आपकी मेहनत के ग्राफ को बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम अच्छे बने रहेंगे।
कन्या राशि – व्यवसाय
कन्या राशिफल 2026 के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से वर्ष 2026 कन्या राशि वालों के लिए सामान्य तौर पर औसत से बेहतर रहेगा। हालांकि, आपका स्वास्थ्य अच्छा होने पर आप मन लगाकर पढ़ाई करने का प्रयास करेंगे, तो आप इस साल को शिक्षा की दृष्टि से बेहतर बना सकेंगे। आपके चतुर्थ भाव के स्वामी बृहस्पति देव जो उच्च शिक्षा के कारक ग्रह भी हैं, वह साल की शुरुआत में करियर भाव में बैठकर चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में, पेशेवर कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तब ही वह सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। हालांकि, इन छात्रों को साल की शुरुआत से 02 जून तक शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है जबकि 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह की मज़बूत स्थिति शिक्षा के लिए बहुत अच्छी कही जाएगी।
वहीं, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति महाराज कमज़ोर रहेंगे। लेकिन द्वादश भाव में गुरु देव के बैठे होने के कारण यह अवधि घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए सकारात्मक रहेगी। ऐसे में, अगर यह छात्र मन लगाकर पढ़ाई करने का प्रयास करेंगे, तो अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। अगर पंचम भाव के स्वामी शनि की स्थिति को देखें तो, पंचमेश शनि बृहस्पति की राशि में और अपने से तीसरे भाव में विराजमान होंगे। इनकी यह स्थिति अनुकूल कही जाएगी। बता दें कि शनि ग्रह मेहनत के बाद ही परिणाम देते हैं, तो ऐसे में, मेहनती छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। साल की शुरुआत से लेकर 20 जनवरी 2026 तक शनि ग्रह बृहस्पति के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में, यह अवधि आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी।
Will Your Destiny Change in 2026?
Get a complete and accurate analysis of planetary movements, doshas, career, love, marriage, and finances. Talk or chat to our expert astrologer Radha Kishan Shastri Ji on call and discover what the future holds for you. ✨ Personalized Horoscope Reading✨ Accurate Predictions for 2026 👉 Chat with an Expert Today & Get Instant Guidance!
Chat Nowकन्या राशि – वैवाहिक जीवन
कन्या राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष 2026 ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन इस साल में कुछ महीने ही आपके लिए फलदायी रहेंगे। विवाह भाव के स्वामी शुक्र ग्रह 02 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक उच्च अवस्था में लाभ भाव में रहेंगे। ऐसे में, यह शादी-विवाह से जुड़े मामले को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगे। वहीं, सप्तम दृष्टि से गुरु ग्रह के पंचम भाव को देखने की वजह से सगाई के योग बन सकते हैं। बता दें कि पंचम भाव में मकर राशि होती है और मकर राशि के साथ बृहस्पति देव के संबंध अच्छा नहीं माने गए हैं। ऐसे में, आपको सगाई के बाद विवाह को लंबे समय तक टालने से बचना होगा, बल्कि चट मंगनी पट ब्याह की कोशिश करनी होगी, तब ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
लेकिन, साल की शुरुआत से लेकर 02 जून और 31 अक्टूबर के बाद की अवधि को शादी-विवाह और सगाई के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, आप शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 से पहले करने का प्रयास करें। इस प्रकार, यह पूरा वर्ष विवाह और विवाह से जुड़े मामलों के लिए ज्यादा ख़ास नहीं रहेगा, परंतु साल के बारह महीनों में से पांच महीने विवाह और सगाई के लिए शुभ रहेंगे। इससे पहले की अवधि में आप योजनाएं बना सकते हैं, विवाह की कोशिश कर सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं, परंतु अंतिम फैसला 02 जून से 31 अक्टूबर के दौरान ही करें।
कन्या राशि- आर्थिक जीवन
कन्या राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों का आर्थिक जीवन वर्ष 2026 में काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि यह साल करियर के लिए औसत या औसत से बेहतर रहेगा। इसी प्रकार, आर्थिक जीवन भी इस वर्ष आपको ऐसे ही परिणाम मिलने के आसार है। वर्ष 2026 में शुक्र का गोचर ज्यादातर समय आपके पक्ष में रहेगा जो कि अनुकूल बिंदु कहा जाएगा। वहीं, बृहस्पति की स्थिति भी आपके लिए अनुकूल रहेगी और यह इस साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक अपनी पंचम दृष्टि से धन भाव को देखेंगे। ऐसे में, इनकी दृष्टि धन-धान्य को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। अगर आपका धन खर्च भी होता है, तो वह अच्छे कामों में होगा। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक धन के कारक गुरु ग्रह लाभ भाव में उच्च अवस्था में विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह आपको अच्छा ख़ास लाभ प्रदान करेंगे और ऐसे में, आप पर्याप्त बचत करने में भी सक्षम होंगे।
कन्या राशि – लव लाइफ़
कन्या राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि वालों का प्रेम जीवन वर्ष 2026 में औसत रहेगा। अगर आप सीमाओं में रहकर अपना रिश्ता निभाएंगे और बेकार की जिद से बचेंगे, तो यह समय और भी बेहतर बन सकता है। पंचम भाव के स्वामी शनि सप्तम भाव में रहेंगे और सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन, पंचमेश का सप्तम भाव में जाना दर्शाता है कि प्रेम विवाह के इच्छुक जातक प्रयास करने पर सफल हो सकते हैं। वहीं, जो लोग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और आगे की जिंदगी साथ में बिताना चाहते हैं, शनि देव उनकी सहायता कर सकते हैं। इसके विपरीत, जो लोग प्यार को लेकर गंभीर नहीं हैं, उनके रिश्ते में खटास आ सकती है।
बता दें कि पंचमेश का अपने से तीसरे भाव में गोचर पुराने साथी से आपका रिश्ता टूटने की तरफ संकेत करता है और कोई नया शख़्स आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। हालांकि, यह सब उतनी आसानी से नहीं होगा, जितना आप सोच रहे हैं क्योंकि आपको विवादों और समस्याओं के बाद नए साथी का साथ मिलेगा। आपके प्रेम जीवन की बागडोर शनि महाराज के हाथ में होगी इसलिए अपने रिश्ते के प्रति गंभीर बने रहें। वहीं, सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति की कृपा 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक आप पर प्रत्यक्ष रूप से बनी रहेगी। इस दौरान आपका रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद, गुरु ग्रह की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी।
साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय
- काली गाय की नियमित रूप से सेवा करें।
- गणेश जी की पूजा आराधना नियमित रूप से करते रहें।
- भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
अपने घर और कार्यस्थल पर बुध यंत्र स्थापित करें। इससे बुध ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ते हैं और करियर में नए अवसर मिलने की संभावना बनती है।











