( NO FEES BEFORE RESULT !! )- समस्या कैसी भी घबराये नहीं तुरंत हमसे संपर्क करे और समाधान पाए !! रूठे प्रेमी प्रेमिका को मनाना, पति पत्नी में अनबन, मनचाहा खोया प्यार पाए, पारिवारिक समस्या, माता पिता को शादी के लिए राज़ी करना, सौतन से छुटकारा आदि !! सभी समस्याओ का हल सिर्फ एक फ़ोन कॉल: +91-75083-64313

Quick Enquiry
lineDial: +91 75083 64313

Leo – Singh Rashifal 2025

Leo-Singh Rashifal 2025: सिंह  राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा ?

सिंह राशि वालों, साल 2025 कुछ मामलों के लिए अच्छा तो कुछ मामलों के लिए कमजोर रह सकता है। अर्थात यह साल सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मार्च के महीने शनि का गोचर एवरेज तो वहीं मार्च के बाद कमजोर परिणाम दे सकता है। लिहाजा व्यापार व्यवसाय और नौकरी से जुड़े मामलों में कुछ कठिनाइयां या परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन करने की भी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। फलस्वरुप घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मामले में यह साल सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि साल की शुरुआत में बृहस्पति की दृष्टि धन स्थान पर रहेगी। वहीं बाद में बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर विभिन्न माध्यमों से लाभ करवाना चाहेगा। अर्थात कामों में कुछ कठिनाइयां लेकिन आर्थिक मामले में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। निजी संबंधों में भी मई के बाद का समय ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। संतान आदि से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं शिक्षा से संबंधित मामलों में भी मई के बाद का समय ज्यादा अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

सिंह राशि – स्वास्थ्य

सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। अतः इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह बिल्कुल नहीं होना है। साल की शुरुआत के समय से लेकर मार्च के महीने तक शनि सप्तम दृष्टि से आपके प्रथम भाव को देखेंगे। जो शरीर में आलस्य के भाव दे सकते हैं। कभी-कभी शरीर दर्द अथवा जोड़ों का दर्द भी रह सकता है। हालांकि मार्च के बाद से शनि का प्रभाव प्रथम भाव से दूर हो जाएगा लेकिन शनि आपके आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव माना गया है।

सिंह राशि – शिक्षा

सिंह राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से साल 2025 सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहा तो शिक्षा से संबंधित भाव और ग्रह इस साल आपको अच्छे परिणाम देकर आपके शिक्षा के स्तर को मजबूत कर सकेंगे। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति सप्तम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेंगे। जो शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा के मामले में आपके लिए अच्छी मदद करना चाहेंगे।

सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, नवम दृष्टि से बृहस्पति छठे भाव को देखेंगे जो प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बृहस्पति की यह स्थिति अनुकूल कही जाएगी। वहीं मई महीने के मध्य के बाद लगभग सभी विद्यार्थियों को बृहस्पति का आशीर्वाद पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और आप अपने शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा कर सकेंगे। बुध का गोचर भी ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देकर आपके शिक्षा के स्तर को सुधरेगा। ऐसे में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों, कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी इस वर्ष अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। अर्थात साल 2025 का अधिकांश भाग आपके शिक्षा के लिए अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

सिंह राशि – व्यवसाय

सिंह राशि वालों, व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से साल 2025 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। फिर भी जागरूक और चैतन्य रहने की आवश्यकता पूरे वर्ष बनी रहेगी। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक सप्तमेश शनि सप्तम भाव में ही रहेंगे। ऐसे में कठिनाई के बाद ही सही आप अपने व्यापार व्यवसाय में तुलनात्मक रूप से बेहतर कर सकेंगे। वहीं मार्च के बाद शनि ग्रह आठवें भाव में चले जाएंगे। आठवें भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। लिहाजा व्यापार व्यवसाय या किसी भी तरह के निवेश के मामले में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, मई महीने के बाद से राहु का गोचर भी सप्तम भाव में प्रभाव डालने लग जाएगा। यहां से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि व्यापारिक निर्णय में अब अपेक्षाकृत अधिक सूझबूझ की आवश्यकता रहेगी। अर्थात इस साल व्यापार व्यवसाय में कोई नया और खर्चीला प्रयोग करना उचित नहीं रहेगा। जो जैसा चल रहा है सावधानीपूर्वक उसी को मेंटेन करने की आवश्यकता रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं रहेगा।

सिंह राशि – वैवाहिक जीवन

सिंह राशि वालों, जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है अथवा जो लोग विवाह के लिए प्रयत्न कर रहे हैं; उन्हें साल 2025 अच्छी सफलता दे सकता है। विशेषकर मई मध्य के बाद का समय विवाह करवाने में अच्छा मददगार हो सकता है। सगाई और विवाह दोनों के दृष्टिकोण से यह साल अच्छा रह सकता है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों को भी यह साल अच्छे परिणाम दे सकता है। मई महीने के बाद से राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेगा, जो इंटरकास्ट विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों की मदद भी कर सकता है।

सिंह राशिफल 2025 के अनुसार, वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस मामले में साल एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक कमजोर भी रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। वहीं मई के बाद से राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर शुरू हो जाएगा। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। अतः दांपत्य जीवन में बीच-बीच में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि इन सब के बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि बृहस्पति मई महीने के मध्य के बाद से नवम दृष्टि से सप्तम भाव को देखकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। अर्थात समस्याएं आएंगी लेकिन ठीक भी हो जाया करेंगी।

सिंह राशि – लव लाइफ़

सिंह राशि वालों, प्रेम संबंध के लिए साल सामान्य तौर पर एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति, साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक कर्म भाव पर रहेगा। ऐसे में अन्य लोगों को एवरेज लेकिन उन लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जिनका प्रेम प्रसंग किसी सहकर्मी के साथ है। वहीं मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देना चाहेंगे।सिंह राशिफल 2025 के अनुसारयद्यपि मार्च के बाद से शनि की दशम दृष्टि प्रेम भाव पर रहेगी जो प्रेम का दिखावा करने वाले लोगों को बीच-बीच में तकलीफ दे सकती है लेकिन सच्चे प्रेमी प्रेमिकाओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आपके पंचम तथा सप्तम दोनों भावों पर प्रभाव डालेगा। अत: आप अपनी लव लाइफ को इंजॉय कर सकेंगे। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले लोगों के रास्ते आसान होंगे। नए-नए युवा हो रहे लोगों को मित्रों और लव पार्टनर की प्राप्ति भी संभावित है।

साल 2025 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • प्रत्येक गुरुवार के दिन मंदिर में बादाम दान करें।
  • माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
  • चांदी का चकोर टुकड़ा अपने साथ रखें।

Check Your Yealry Horoscope - 2025